GK TODAY: आज का इतिहास 25
अक्टूबर (देश-विदेश)
GK TODAY: आज का इतिहास 25 अक्टूबर (देश-विदेश) / इतिहास
के पन्नों में आज 25 OCTOBER का दिन (देश-विदेश)
- आज ही के दिन यानि 25 अक्टूबर
को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
25 अक्टूबर 1296 – संत ज्ञानेश्वर का निधन हुआ।
25 अक्टूबर 1711 –
इटली के दो प्राचीन ऐतिहासिक नगरों पॉम्पी तथा हरकुलेनम के अवशेषों का एक ग्रामवासी ने पता लगाया।
25 अक्टूबर 1812 –
युद्ध के दौरान अमेरिका फ्रिगेट यूनाइटेड स्टेट्स ने ब्रिटिश पोत मैसिडोनिया पर कब्जा कर लिया।
25 अक्टूबर 1870 –
पहली बार अमेरिका में पोस्टकार्ड का प्रयोग किया गया।
25 अक्टूबर 1881 –
स्पेन के पैब्लो पीकासो नामक चित्रकार का जन्म हुआ। उनकी कई कलाकृतियों को विश्व ख्याति प्राप्त हुई।
25 अक्टूबर 1917 –
बोल्शेविक (कम्युनिस्टों) ब्लादिमीर इलिच लेनिन ने रूस में सत्ता हथिया ली।
25 अक्टूबर 1924 –
अंग्रेजों ने सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार करके दो साल के लिए जेल भेज दिया।
25 अक्टूबर 1940 –
बेंजामिन ओ डेविस, सीनियर अमेरिकी सेना के पहले अफ्रीकी-अमेरिकी जनरल बने।
25 अक्टूबर 1945 –
जापान के गठबंधन सेनाओं के समक्ष आत्मसमर्पण के बाद च्यांग काई-शेक ने ताईवान को अपने नियंत्रण में लिया।
25 अक्टूबर 1951 –
भारत में पहले आम चुनाव की शुरूआत हुई।
25 अक्टूबर 1955 –
पहली बार घरेलू इस्तेमाल के लिए माइक्रोवेव ओवन की ब्रिकी टप्पन नामक कंपनी ने शुरू की।
25 अक्टूबर 1960 –
न्यूयॉर्क में पहली इलेक्ट्रॉनिक कलाई घड़ी बाजार में आई।
25 अक्टूबर 1964 –
अवादी कारखाने में पहले स्वदेशी टैंक ‘विजयंत’ का निर्माण किया गया।
25 अक्टूबर 1971 – संयुक्त राष्ट्र महासभा में ताइवान को चीन में शामिल करने के लिए मतदान हुआ।
25 अक्टूबर 1980 –
प्रसिद्ध उर्दू लेखक और शायर साहिर लुधियानवी का निधन हो गया।
25 अक्टूबर 1990 –
मेघालय के पहले मुख्यमंत्री कैप्टन संगमा का निधन हुआ।
25 अक्टूबर 1995 –
तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया।
25 अक्टूबर 2000 –
अंतरिक्ष यान डिस्कवरी 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल धरती पर वापस लौटा।
25 अक्टूबर 2001 –
माइक्रोसॉफ्ट ने नए आॅपरेटिंग सिस्टम विंडोज एक्सपी को रिलीज किया।
25 अक्टूबर 2005 –
हिंदी लेखक निर्मल वर्मा का निधन हुआ।
25 अक्टूबर 2009 –
बगदाद में हुए दो आत्मघाती बम धमाकों में करीब 155 लोग मारे गए।
25 अक्टूबर 2012 – जाने-माने हास्य अभिनेता
जसपाल भट्टी का निधन हुआ।
25 अक्टूबर 2012 – क्यूबा और
हैती में ‘सैंडी’
तूफान से 65 लोगों की
मौत तथा आठ
करोड़ डालर का
नुकसान हुआ।

No comments:
Post a Comment