GK TODAY: आज का इतिहास 15 अक्टूबर (देश-विदेश)

GK TODAY: आज का इतिहास 15 अक्टूबर (देश-विदेश)

GK TODAY: आज का इतिहास 15 अक्टूबर (देश-विदेश)
GK TODAY: आज का इतिहास 15 अक्टूबर (देश-विदेश) / इतिहास के पन्नों में आज 15 OCTOBER का दिन (देश-विदेश) - आज ही के दिन यानि 15 अक्टूबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

15 अक्टूबर 1542 – मुग़ल सम्राट अकबर का जन्म हुआ। उनका पूरा नाम अबुल फ़त्ह जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर था।

15 अक्टूबर 1686 – मुगल शासक औरंगजेब ने बीजापुर के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

15 अक्टूबर 1806 – प्रास और फ्रांस की सेनाओं के मध्य लड़ाई आरंभ हुई। इससे एक दिन पहले नेपोलियन ने छह दिवसीय युद्ध में प्रॉस की सेना को पराजित किया था।

15 अक्टूबर 1815 – नेपोलियन बोनापार्ट हार के बाद निर्वासित जीवन व्यतीत करने सेंट हेलेना द्वीप पहुंचे।

15 अक्टूबर 1866 – कनाडा स्थित फ्रेंच बहुल क्षेत्र क्यूबेक में जबरदस्त आग लगने से 2500 मकान जलकर खाक हुए।

15 अक्टूबर 1894 – अलफ्रेड ड्राइफ़स पर पेरिस में मुक़द्दमा आरंभ हुआ। वह यहूदी मूल का फ्रांसीसी अफ़सर था जिस पर चलाया जाने वाला मुक़द्दमा 19वीं शताब्दी में फ्रांस की बहुचर्चित घटना बन गयी।

15 अक्टूबर 1917 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान नीदरलैंड की प्रसिद्ध नृत्यांगना माता हारी को जर्मनी के लिए जासूसी करने के आरोप में फ्रांसीसी सैनिकों ने गोली मारी।

15 अक्टूबर 1920 – प्रसिद्ध उपन्यास गॉडफादर के रचयिता मारियो ग्येनल्यूगी पूजो का जन्म हुआ।

15 अक्टूबर 1923 – वर्ष का पांचवा उष्णकटिबंधीय तूफान लीवर्ड द्वीप के उत्तर में आया।

15 अक्टूबर 1924 – अमेरिकी राष्ट्रपति काल्विन कूलीड्ज ने स्टेच्यु ऑफ लिबर्टी को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया।

15 अक्टूबर 1931 – भारत के 11वें राष्ट्रपति .पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म का तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ। उनका पूरा नाम अबुल बाक़िर ज़ैनुल आबेदीन था और वे अब्दुल कलाम के नाम से प्रसिद्ध थे।

15 अक्टूबर 1932 – टाटा कंपनी ने टाटा संस लिमिटेड नामक देश की पहली एयर लाइन की शुरुआत की। भारत सरकार द्वारा अधिग्रहण के बाद यही कंपनी एयर इंडिया कहलाई।

15 अक्टूबर 1949 – त्रिपुरा राज्य को भारत में सम्मिलित किया गया।

15 अक्टूबर 1951 – मिस्त्र की संसद ने स्वेज नहर समझौते को रद्द करने के फैसले पर मुहर लगाई।

15 अक्टूबर 1958 – अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया ने मिस्र के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।

15 अक्टूबर 1961 – हिंदी के प्रसिद्ध कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का निधन हुआ।

15 अक्टूबर 1964 – सोवियत संघ के नेता निकिता खुर्श्चेव की सेवानिवृति ने पूरे विश्व को चौंका दिया।

15 अक्टूबर 1978 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

15 अक्टूबर 1988 – उज्वला पाटिल समुद्र के रास्ते विश्व का चक्कर लगाने वाली पहली एशियाई महिला बनी।

15 अक्टूबर 1990 – सोवियत संघ के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।

15 अक्टूबर 1996 – फिजी व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि की पुष्टि करने वाला प्रथम देश बना।

15 अक्टूबर 1997 – अरुंधति राय को उनके उपन्यास ' गॉड आफ़ स्माल थिंग्स' के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया।

15 अक्टूबर 1998 – गरीबी उन्मूलन के लिए भारत की फातिमा बी को संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

15 अक्टूबर 2006 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाया।

15 अक्टूबर 2013 – फिलीपीन्स में 7.2 की तीव्रता वाले भूकंप से 215 से अधिक लोगों की मौत हुई।

Share:

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

Powered by Blogger.

Sample Text

All Posts

Blog Archive

Recent Posts

Pages