GK TODAY: आज का इतिहास 19
अक्टूबर (देश-विदेश)
GK TODAY: आज का इतिहास 19 अक्टूबर (देश-विदेश) / इतिहास
के पन्नों में आज 19 OCTOBER का दिन (देश-विदेश)
- आज ही के दिन यानि 19 अक्टूबर
को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
19 अक्टूबर 1630 –
बोस्टन में पहली बार आम अदालत का आयोजन किया गया।
19 अक्टूबर 1689 –
रायगढ़ किले में संभाजी की विधवा और उसके बच्चे ने औरंगजेब के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
19 अक्टूबर 1722 –
फ्रांस के सी. होफर ने अग्निशामक यंत्र का पेटेंट कराया।
19 अक्टूबर 1739 –
इंग्लैंड ने स्पेन पर युद्ध की घोषणा की।
19 अक्टूबर 1745 –
मशहूर किताब 'गुलीवर की यात्राएं' के लेखक जोनाथन स्विफ्ट का निधन हुआ।
19 अक्टूबर 1781 –
ब्रिटिश जनरल कॉर्नविलास ने अमेरिका में आत्मसमर्पण किया, अमेरिकी क्रांति युद्ध का समापन हुआ।
19 अक्टूबर 1813 –
लैपजिंग का युद्ध समाप्त हुआ।
19 अक्टूबर 1853 –
अमेरिका के हवाई प्रांत में पहली आटा चक्की शुरू की गयी।
19 अक्टूबर 1872 –
न्यू साउथ वेल्स में विश्व का सबसे बड़ा सोने का टुकड़ा (215 किग्रा) पाया गया।
19 अक्टूबर 1889 –
फ्रांसीसी नेता नेपोलियन बोनापार्ट ने रूस की राजधानी से अपनी सेना हटाई।
19 अक्टूबर 1900 –
जर्मन वैज्ञानिक माक्स प्लांक ने 'प्लांक का नियम' प्रतिपादित किया था। इसे 'ब्लैक बॉडी एमिशन' का नियम भी कहा जाता है।
19 अक्टूबर 1910 –
खगोलशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता सुब्रमण्यम चंद्रशेखर का लाहौर (ब्रिटिश भारत) में जन्म हुआ।
19 अक्टूबर 1915 –
रूस और इटली ने बुल्गारिया पर युद्ध की घोषणा की।
19 अक्टूबर 1920 –
स्वाध्याय परिवार के संस्थापक पाण्डुरंग शास्त्री अठालवे का महाराष्ट्र में जन्म हुआ।
19 अक्टूबर 1926 –
जॉन सी गैरेंड ने सेमी ऑटोमेटिक राइफल का पेटेंट कराया।
19 अक्टूबर 1932 –
ब्रिटिश सरकार ने सोवियत संघ के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
19 अक्टूबर 1932 –
फोर्ड मोटर कंपनी के मालिक हेनरी फोर्ड ने रेडियो पर अपना पहला भाषण दिया।
19 अक्टूबर 1933 –
जर्मनी मित्र राष्ट्रों की संधि से बाहर आया।
19 अक्टूबर 1943 –
रटगर्ज विवि के छात्र एल्बर्ट शात्ज ने तपेदिक के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा 'स्ट्रेप्टोमाइसिन' विकसित की।
19 अक्टूबर 1944 –
फिलिपीन द्वीप समूह में अमरीका और जापान की सेनाओं के मध्य युद्ध आरंभ हुआ।
19 अक्टूबर 1950 –
मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरी आफ़ चैरिटीज़ की स्थापना की। मदर टेरेसा रोमन कैथोलिक नन थीं जिनके पास भारतीय नागरिकता थी।
19 अक्टूबर 1952 –
श्रीरामुलू पोट्टी ने पृथक मद्रास प्रांत से अलग तेलगु भाषी राज्य आंध्र प्रदेश बनाने की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू किया।
19 अक्टूबर 1956 –
रूस और जापान ने हस्ताक्षर कर दोनों देशों के बीच 1945 से चले आ रहे युद्ध को अधिकारिक रूप से समाप्त किया।
19 अक्टूबर 1960 –
नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन चलाने वाले अमेरिका के मार्टिन लूथर किंग-जूनियर को अटलांटा में गिरफ्तार किया गया।
19 अक्टूबर 1970 –
भारत में निर्मित पहला मिग-21 विमान भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया। यह एक सुपर सोनिक लड़ाकू जेट विमान है जिसका निर्माण सोवियत संघ ने किया था।
19 अक्टूबर 1987 –
न्यूयॉर्क के वॉल स्ट्रीट में बिकवाली के भारी दबाव के बीच शेयरों कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई थी और इसका असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर हुआ था।
19 अक्टूबर 2000 –
भारत सरकार ने 1834 से 1996 तक सभी केंद्रीय अधिनियमों का इलेक्ट्रॉनिक डाटाबेस तैयार करने की घोषणा की।
19 अक्टूबर 2003 –
पोप जॉन पाॅल द्वितीय ने मदर टेरेसा को धन्य घोषित किया। यह संत की उपाधि दिये जाने की दिशा में पहला कदम होता है।
19 अक्टूबर 2012 –
लेबनान की राजधानी बेरुत में बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत हुई और 110 घायल हुये।

No comments:
Post a Comment