GK TODAY: आज का इतिहास 24
अक्टूबर (देश-विदेश)
GK TODAY: आज का इतिहास 24 अक्टूबर (देश-विदेश) / इतिहास
के पन्नों में आज 24 OCTOBER का दिन (देश-विदेश)
- आज ही के दिन यानि 24 अक्टूबर
को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
24 अक्टूबर 1577 – चौथे सिख गुरु रामदास ने अमृतसर शहर की स्थापना की, शहर का नाम तालाब अमृत सरोवर के नाम पर रखा गया।
24 अक्टूबर 1579 –
जुसुइट पादरी एसजे थामस भारत आने वाले पहले अंग्रेज थे। वह पुर्तगाली नौका से गोवा पहुंचे।
24 अक्टूबर 1605 –
मुगल शासक जहाँगीर ने आगरा में गद्दी संभाली।
24 अक्टूबर 1648 –
प्रॉस-ऑस्ट्रिया स्वीडन और फ़्रांस के मध्य वेस्टफ़ाली समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। जिससे प्रोटेस्टेंट और कैथोलिक ईसाइयों की रक्तरंजित लड़ाइयों पर विराम लग गया।
24 अक्टूबर 1795 –
पोलैंड को ऑस्ट्रिया, प्रशिया और रूस के बीच विभाजित किया गया।
24 अक्टूबर 1851 –
कलकत्ता और डायमंड हार्बर के बीच पहली टेलीग्राफ लाइन शुरु हुई।
24 अक्टूबर 1861 –
कैलिफोर्निया के जस्टिस स्टीफन जे फील्ड ने अमेरिकी राष्ट्रपति लिंकन को पहला अंतरमहाद्वीपीय टेलीग्राफ संदेश भेजा।
24 अक्टूबर 1914 –
स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका लक्ष्मी सहगल का जन्म हुआ।
24 अक्टूबर 1915 –
अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में 25 हजार महिलाओं ने मतदान के अधिकार के लिए प्रदर्शन किया।
24 अक्टूबर 1940 –
महान फुटबाल खिलाड़ी पेले का जन्म हुआ।
24 अक्टूबर 1945 –
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अंतरराष्ट्रीय सहयोग, सुरक्षा, आर्थिक विकास, मानवाधिकार, सामाजिक प्रगति और विश्व शांति के लिए 50 देशों के हस्ताक्षर के साथ संयुक्त राष्ट्र की स्थापना हुई।
24 अक्टूबर 1946 –
पहली बार धरती का अंतरिक्ष से चित्र लिया गया।
24 अक्टूबर 1949 –
न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की आधारशिला रखी गई।
24 अक्टूबर 1967 –
वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा कमेंटेटर इयान विशप का जन्म हुआ। इन्होंने 43 टेस्ट में 161 और 84 वनडे मैचों में 118 विकेट चटकाएं।
24 अक्टूबर 1975 –
बंधुआ मजदूर प्रथा को समाप्त करने के लिए एक अध्यादेश लाया गया और अगले दिन से यह प्रभाव में आ गया।
24 अक्टूबर 1982 –
सुधा माधवन मैराथन में दौड़ने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनीं।
24 अक्टूबर 1984 –
कोलकाता में एस्प्लेनाड और भवानीपुर के बीच पहली भूमिगत मेट्रो ट्रेन शुरू हुई।
24 अक्टूबर 1991 –
हिंदी की मशहूर लेखिका इस्मत चुगतई का निधन हुआ।
24 अक्टूबर 2003 –
लंदन में आखिरी वाणिज्यिक सुपरसोनिक कॉनकॉर्ड विमान उतरा।
24 अक्टूबर 2004 –
ब्राजील ने अंतरिक्ष में पहला सफल रॉकेट परीक्षण किया।

No comments:
Post a Comment