GK TODAY: आज का इतिहास 17
अक्टूबर (देश-विदेश)
GK TODAY: आज का इतिहास 17 अक्टूबर (देश-विदेश) / इतिहास
के पन्नों में आज 17 OCTOBER का दिन (देश-विदेश)
- आज ही के दिन यानि 17 अक्टूबर
को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
17 अक्टूबर 1605 –
मुगल शासक अकबर का निधन हुआ।
17 अक्टूबर 1806 –
हैती क्रांति के पूर्व नेता और हैती के सम्राट जैक्स प्रथम की उनके दमनकारी शासन के बाद हत्या कर दी गयी।
17 अक्टूबर 1817 –
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सैयद अहमद खां का दिल्ली में जन्म हुआ।
17 अक्टूबर 1870 –
कलकत्ता बंदरगाह को एक संवैधानिक निकाय प्रबंधन के तहत लाया गया।
17 अक्टूबर 1878 –
जॉन ए मैकडॉनाल्ड पांच वर्ष तक सरकार में विपक्ष की भूमिका निभाने के बाद एक बार फिर कनाडा के प्रधानमंत्री चुने गये।
17 अक्टूबर 1888 –
वैज्ञानिक थामस अल्वा एडिसन ने ऑप्टिकल फोनोग्राफ के पेटेंट के लिए आवेदन किया।
17 अक्टूबर 1904 –
बैंक ऑफ इटली को आम लोगों के लिए खोला गया।
17 अक्टूबर 1906 –
स्वामी राम तीर्थ का निधन हुआ।
17 अक्टूबर 1912 –
बुल्गारिया, यूनान और सर्बिया ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
17 अक्टूबर 1917 –
प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन ने पहली बार जर्मनी पर हवाई हमले किये।
17 अक्टूबर 1918 –
युगोस्लाविया ने खुद को गणतंत्र देश घोषित किया।
17 अक्टूबर 1920 –
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना ताशकंद में की गयी।
17 अक्टूबर 1923 –
प्रसिद्ध लेखिका शिवानी का जन्म हुआ।
17 अक्टूबर 1933 –
महान वैज्ञानिक अलर्बट अंस्टाइन ने जर्मनी छोड़ अमेरिका में शरण ली।
17 अक्टूबर 1940 – महात्मा गांधी ने निजी सत्याग्रह की घोषणा की।
17 अक्टूबर 1941 –
द्वितीय विश्व युद्ध में पहली बार जर्मनी की पनडुब्बी ने एक अमेरिकी पोत पर हमला किया।
17 अक्टूबर 1956 –
इंग्लैंड में पहला बड़ा न्यूक्लियर पावर स्टेशन शुरू हुआ।
17 अक्टूबर 1970 –
भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व लेग स्पिनर और कप्तान अनिल कुंबले का कर्नाटक की राजधानी बेंगलोर (अब बेंगलुरु) में जन्म हुआ। इन्होंने अपने करियर में 619 टेस्ट और 337 वनडे विकेट चटकाए।
17 अक्टूबर 1973 –
तेल निर्यातक अरब देशों ने इस्राईल को तेल बेचने वाली कंपनियों और अमरीका व ब्रिटेन पर प्रतिबंध लगा दिया।
17 अक्टूबर 1977 –
कनाडा ने संसद का लगातार सीधा टीवी प्रसारण शुरू किया।
17 अक्टूबर 1983 –
फ़्रांस के समाज शास्त्री रेमन्ड आरोन का निधन हुआ।
17 अक्टूबर 2003 –
चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की।
17 अक्टूबर 2009 –
हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी देशों को ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से आगाह करने की कोशिश की।
17 अक्टूबर 2013 –
इराक में शिया
समुदाय के मुसलमानों
पर किये गये
हमलों में 59 लाेग मारे
गये।

No comments:
Post a Comment