GK TODAY: आज का इतिहास 13
अक्टूबर (देश-विदेश)
GK TODAY: आज का इतिहास 13 अक्टूबर (देश-विदेश) / इतिहास
के पन्नों में आज 13 OCTOBER का दिन (देश-विदेश)
- आज ही के दिन यानि 13 अक्टूबर
को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
13 अक्टूबर 1760 – रूस और आस्ट्रिया की सेना जर्मनी की राजधानी बर्लिन से हटी।
13 अक्टूबर 1773 – चार्ल्स मेसीयर ने व्हर्लपूल गैलेक्सी की खोज की।
13 अक्टूबर 1877 – प्रख्यात विधिवेत्ता, प्रमुख संसदीय नेता तथा महात्मा गांधी के विश्वस्त सहयोगी भूलाभाई देसाई का जन्म हुआ।
13 अक्टूबर 1882 – फ्रांसीसी लेखक जोज़फ़ आर्थर गोबीनियो का निधन हुआ। जिनका मानना था कि गोरे लोग दूसरो से श्रेष्ठ होते है।
13 अक्टूबर 1884 – आज के दिन तय किया गया कि ग्रीनविच मीन टाइम, दुनिया का मानक समय होगा। ग्रीनविच दक्षिण पूर्वी लंदन का हिस्सा है।
13 अक्टूबर 1892 – छायाचित्र के जरिए पहली बार एडवर्ड एमर्सन बर्नार्ड ने डी-1892 टी1 नामक पुच्छल तारे की खोज की।
13 अक्टूबर 1895 – भारत की क्रिकेट टीम के प्रथम टेस्ट कप्तान सी. के. नायडू का जन्म हुआ।
13 अक्टूबर 1900 – पाकिस्तान से संबंध रखने वाले ऊर्दू भाषा के प्रसिद्ध सहित्यकार और ड्रामा लेखक इमतियाज़ अली ताज का लाहौर में जन्म हुआ।
13 अक्टूबर 1911 – पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध अभिनेता अशोक कुमार का भागलपुर में जन्म हुआ।
13 अक्टूबर 1914 – गैरेट मोर्गन ने गैस मास्क की खोज की और उसका पेंटेट कराया।
13 अक्टूबर 1943 –
इटली ने जर्मनी के पूर्व मित्र राष्ट्रों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
13 अक्टूबर 1948 –
सूफ़ी भक्ति संगीत और कव्वाली के प्रसिद्ध गायक नुसरत फ़तेह अली ख़ां का जन्म हुआ।
13 अक्टूबर 1976 –
बोलीविया में बोइंग जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें करीब 100 लोग मारे गये।
13 अक्टूबर 1987 –
मशहूर पार्श्व गायक, अभिनेता एवं निर्माता-निर्देशक किशोर कुमार का निधन हुआ।
13 अक्टूबर 1988 – अमेरिका ने नेवाडा में परमाणु परीक्षण किया।
13 अक्टूबर 1999 – अटल बिहारी वाजपेयी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने।
13 अक्टूबर 2000 –
फ़ुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ियों में से एक जरनैल सिंह का निधन हुआ।
13 अक्टूबर 2001 –
नाइजीरिया में अमेरिका विरोधी प्रदर्शन के दौरान भड़की साम्प्रदायिक हिंसा में लगभग 200 व्यक्ति मारे गये।
13 अक्टूबर 2002 –
इंडोनेशिया के बाली नाइट क्लब में हुए भीषण विस्फोट में 200 लोग मारे गये और 300 से अधिक घायल हुए।
13 अक्टूबर 2003 –
डलास में एक साल चिकित्सकीय योजना और 26 घंटे तक चले जटिल आपरेशन के बाद मिस्र के जुड़वां बच्चों के आपस में जुड़े सिर को अलग करने में आपरेशन सफल रहा।
13 अक्टूबर 2006 –
बांग्लादेश के मोहम्मद युनुस और उनके द्वारा स्थापित ग्रामीण बैंक को नोबेल पुरस्कार दिया गया।
13 अक्टूबर 2009 –
चन्द्रमा पर बर्फ़
खोजने का इसरो-नासा का
अभियान असफल हुआ।
13 अक्टूबर 2013 —
मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भगदड़ से 109 लोगों की मौत हुई।
13 अक्टूबर 2013 –
तालिबान आतंकवादियों ने
अफ़ग़ानिस्तान के हेरात
शहर में अमेरिका
के वाणिज्य दूतावास
पर हमला किया
जिसमें अफ़ग़ान नेशनल
पुलिस के दो
जवानों की मौत
और 20 लोग घायल
हाे गए।

No comments:
Post a Comment