GK TODAY: आज का इतिहास 05 अक्टूबर (देश-विदेश)

GK TODAY: आज का इतिहास 05 अक्टूबर (देश-विदेश)

GK TODAY: आज का इतिहास 05 अक्टूबर (देश-विदेश)
GK TODAY: आज का इतिहास 5 अक्टूबर (देश-विदेश) / इतिहास के पन्नों में आज 05 OCTOBER का दिन (देश-विदेश) - आज ही के दिन यानि 5 अक्टूबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

5 अक्टूबर 1676 – ईस्ट इंडिया कंपनी को इंग्लैंड के राजा से मुंबई में भारतीय मुद्रा ढालने का अधिकार मिला।

5 अक्टूबर 1789 – फ्रांस की क्रांति के दौरान पेरिस की महिलाओं ने वर्सेलिस तक मार्च किया।

5 अक्टूबर 1793 – फ्रांसीसी क्रांति के दौरान फ्रांस में ईसाई धर्म विस्थापित हुआ।

5 अक्टूबर 1796 – स्पेन ने इंग्लैंड के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

5 अक्टूबर 1805 – भारत में ब्रिटिश राज के दूसरे गवर्नर जनरल कमांडर इन चीफ लार्ड कार्नवालिस का गाजीपुर में निधन हुआ।

5 अक्टूबर 1864 – कलकत्ता शहर में चक्रवात से लगभग 50,000 लोगों की मौत हुई।

5 अक्टूबर 1864 –  सिनेमेटोग्राफर का पेटेंट कराने वाले लुइस ज्यां ल्यूमियरे का जन् हुआ।

5 अक्टूबर 1880 अलोंजो टी क्रॉस ने पहले बॉल प्वॉइंट पेन का पेटेंट कराया।

5 अक्टूबर 1902 – मैकडोनाल्ड्स को दुनिया के सबसे कामयाब फूड ऑपरेशन में बदलने वाले रे क्रॉक का जन् हुआ।

5 अक्टूबर 1910 – पुर्तगाल में राजशाही खत्म हो गई और गणतंत्र की स्थापना हुई।

5 अक्टूबर 1915 – बुल्गारिया ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लिया।

5 अक्टूबर 1930 – आॅस्टेलिया के आॅलराउंडर रिची बेनो का जन्म हुआ। इन्होंने 63 टेस्ट में 2201 रन बनाए और 248 विकेट लिए।

5 अक्टूबर 1944 – फ्रांस में महिलाओं को मताधिकार मिला।

5 अक्टूबर 1946 – पहले कान फिल्म समारोह का समापन हुआ।

5 अक्टूबर 1948 – तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्क़ाबात में भूकंप से 110,000 लोगों की मौत हुई।

5 अक्टूबर 1962 – जेम्स बांड सीरीज की पहली फिल्मडॉ.नोरिलीज हुई।

5 अक्टूबर 1988 – ब्राजील की संविधान सभा ने संविधान को मंजूरी दी।

5 अक्टूबर 1989 – मीरा साहिब बीवी सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज बनी।

5 अक्टूबर 1989 –  तिब्बत के 14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो को मानवाधिकारों के क्षेत्र में कार्य के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिला।

5 अक्टूबर 1999 – भारत ने व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) पर होने वाली विशेष बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया।

5 अक्टूबर 2001 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्फ़ ने सेनाध्यक्ष पद पर अपना कार्यकाल अनिश्चित काल के लिए बढ़ाया।

5 अक्टूबर 2007 – नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच समझौता हो पाने के कारण संविधान सभा के लिए चुनाव रद्द हुआ।

5 अक्टूबर 2011 – एप्पल के पूर्व मुख्य कार्यकारी और सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स का 56 वर्ष की आयु में पैंक्रियाज कैंसर के कारण निधन हुआ।

5 अक्टूबर 2011 – भारत में दुनिया का सबसे सस्ता 2250 रुपये का टैबलेट पीसीआकाशलॉन्च किया गया।

Share:

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

Powered by Blogger.

Sample Text

All Posts

Blog Archive

Recent Posts

Pages