GK TODAY: आज का इतिहास 06 अक्टूबर (देश-विदेश)

GK TODAY: आज का इतिहास 06 अक्टूबर (देश-विदेश)

GK TODAY: आज का इतिहास 06 अक्टूबर (देश-विदेश)
GK TODAY: आज का इतिहास 6 अक्टूबर (देश-विदेश) / इतिहास के पन्नों में आज 06 OCTOBER का दिन (देश-विदेश) - आज ही के दिन यानि 6 अक्टूबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

6 अक्टूबर 1499 – फ्रांस के राजा लुईस ने मिलान पर कब्जा किया।

6 अक्टूबर 1683 – 13 जर्मन परिवार जर्मनी के क्रेफेल्ड से फिलाडेल्फिया आए थे। इस दिन हर साल जर्मन अमेरिकी दिवस मनाया जाता है।

6 अक्टूबर 1723 – बेंजामिन फ्रेंकलिन 17 साल की उम्र में फिलाडेल्फिया पहुंचे।

6 अक्टूबर 1762 – ब्रिटिश सैनिकों ने फिलीपींस के मनीला पर कब्जा किया।

6 अक्टूबर 1858 – क्रांतिकारी नाना साहेब पेशवा का निधन हुआ।

6 अक्टूबर 1862 – भारतीय दंड संहिता कानून पारित हुआ और एक जनवरी से लागू हुआ।

6 अक्टूबर 1887 – चंडीगढ़ शहर की रूपरेखा तय करने वाले प्रसिद्ध वास्तुकार ले. कार्बुजिए का जन्म हुआ।

6 अक्टूबर 1889 – अविष्कारक थॉमस अरवा एडिसन ने अपने पहले चलाचित्र का प्रदर्शन किया।

6 अक्टूबर 1893 – भारतीय वैज्ञानिक मेघनाद एन. साहा का जन्म हुआ।

6 अक्टूबर 1927 – डॉयलॉग और बैकग्राउंड संगीत से सजी पहली फीचर फिल्म ' जैज सिंगर' रिलीज हुई।

6 अक्टूबर 1935 – भारत में 32 साल के सबसे लंबे समय तक अंपायरिंग करने वाले जीवन डी. घोष का बंगाल में जन्म हुआ।

6 अक्टूबर 1954 – प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने देश के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना लाने की घोषणा की।

6 अक्टूबर 1957 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।

6 अक्टूबर 1963 – पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी और 'ग्रैंड ओल्ड मैन' बाबा खड़क सिंह का निधन हुआ।

6 अक्टूबर 1973 – इसरायल पर मिस्र और सीरिया की फ़ौजों ने दो तरफा हमला शुरू किया।

6 अक्टूबर 1974 – महान स्वतंत्रता सेनानी, बैरिस्टर, नेता, राष्ट्रवादी और लोकसभा सदस्य वेंगालिल कृष्ण मेनन का निधन हुआ।

6 अक्टूबर 1977 – रूसी युद्धक विमान मैक्वियान मिग-29 ने पहली उड़ान भरी। यह एक युद्धक विमान है जिसे सोवियत संघ ने तैयार किया।

6 अक्टूबर 1980 – गुयाना ने संविधान को अंगीकार किया।

6 अक्टूबर 1981 – काहिरा में सैनिक परेड के दौरान एक सैनिक समूह द्वारा मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात की हत्या हुई।

6 अक्टूबर 1987 – फिजी एक गणराज्य घोषित हुआ।

6 अक्टूबर 1995 – दो स्विस वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के सौर व्यवस्था के बाहर गृह की पहली बार पहचान की।

6 अक्टूबर 2000 – यूगोस्लाविया में रक्तहीन जनक्रान्ति के बीच राष्ट्रपति मिलोसेविच देश छोड़कर भागे, विपक्षी नेता कोस्तुनिका ने स्वयं को राष्ट्रपति घोषित किया।

6 अक्टूबर 2002 – नेपाल के नरेश ज्ञानेन्द्र वीर विक्रम शाह देव ने सत्ता नहीं संभालने की घोषणा की।

6 अक्टूबर 2007 – कोरू में एरियन-5 रॉकेट के सहारे आस्ट्रेलियाई-अमेरिकी टेलीविजन उपग्रह का परीक्षण किया गया।

6 अक्टूबर 2007 –  प्रसिद्ध भारतीय वकील, नेता एवं महाराष्ट्र के आठवें मुख्यमंत्री बाबा साहेब भोसले का निधन हुआ।

6 अक्टूबर 2007 –  भारतीय विद्वान, न्यायविद और नेता लक्ष्मी मल सिंघवी का निधन हुआ।

6 अक्टूबर 2012 – प्रसिद्ध भारतीय वकील, नेता एवं पश्चिम बंगाल के 19वें राज्यपाल बी सत्या नारायण रेड्डी का निधन हुआ।


6 अक्टूबर 2014 – अमेरिकी अभिनेत्री मारियन सेल्डस का निधन हुआ।

Share:

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

Powered by Blogger.

Sample Text

All Posts

Blog Archive

Recent Posts

Pages