GK TODAY: आज का इतिहास 08
अक्टूबर (देश-विदेश)
GK TODAY: आज का इतिहास 8 अक्टूबर (देश-विदेश) / इतिहास
के पन्नों में आज 08 OCTOBER का दिन (देश-विदेश)
- आज ही के दिन यानि 8 अक्टूबर
को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
8 अक्टूबर 1769
– कैप्टन कुक ने न्यूजीलैंड में कदम रखा।
8 अक्टूबर 1856
– चीन और अंग्रेजों के बीच द्वितीय अफीम युद्ध शुरू हुआ।
8 अक्टूबर 1871 –
अमेरिका के शिकागो शहर में भयंकर आग लगी। दो दिन तक लगी रही इस आग से 300 लोगों की मौत हुई और 17,450 घर बर्बाद हुए। साथ ही, करीब एक लाख लोग बेघर हो गए।
8 अक्टूबर 1928 –
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज नील हार्वे का जन्म हुआ। उन्होंने 79 टेस्ट मैचों में 6149 रन बनाए। उन्होंने कुल 21 शतक जड़े।
8 अक्टूबर 1932 –
भारतीय वायु सेना की स्थापना हुई। तब यह ब्रिटिश राज की सहायक वायु सेना के तौर पर बनाई गई थी।
8 अक्टूबर 1936 –
हिंदी के प्रसिद्ध कथाकार एवं उपन्यासकार प्रेमचंद का निधन हुआ।
8 अक्टूबर 1962 –
उत्तरी कोरिया में चुनाव में 100 फीसदी मतदान हुआ और सभी मत 'वर्कर्स पार्टी' को मिले।
8 अक्टूबर 1973 –
ब्रिटेन का पहला स्वतंत्र रेडियो स्टेशन एलबीसी शुरू हुआ।
8 अक्टूबर 1979 –
संपूर्ण क्रांति के प्रणेता और स्वतंत्रता सेनानी जयप्रकाश नारायण का निधन।
8 अक्टूबर 1996 –
ओटावा में आयोजित सम्मेलन में लगभग 50 देश बारूदी सुरंगों पर विश्वव्यापी प्रतिबंध लगाने पर सहमत हुए।
8 अक्टूबर 1998 –
भारत ‘फ्लाइट सेफ्टी फाउंडेशन’ का सदस्य बना।
8 अक्टूबर 2000 –
वोजोस्लाव कोस्तुनिका यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति बने।
8 अक्टूबर 2001 –
इटली के मिलान हवाई अड्डे पर दो विमानों के आपस में टकरा जाने के बाद एक में आग लग गयी, जिससे 114 लोगों की मौत हो गई।
8 अक्टूबर 2002 –
पाकिस्तान ने शाहीन मिसाइल का पुन: परीक्षण किया।
8 अक्टूबर 2003 –
टोक्यो में आयोजित मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में मिस वेनेजुएला गोजेदोर एजुआ ने खिताब पर कब्जा जमाया।
8 अक्टूबर 2003 –
हॉलीवुड के नामचीन अदाकारों में से एक टर्मिनेटर जैसी हिट फिल्मों के नायक अर्नोल्ड श्वाजनेगर ने कैलिफोर्निया के गवर्नर को उनका कार्यकाल पूरा होने के तीन साल पहले हुए एक चुनाव में हरा दिया।
8 अक्टूबर 2004 –
भारतीय गेहूं पर मौनसेंटो का पेटेन्ट रद्द हुआ।
8 अक्टूबर 2005 –
दक्षिण एशिया में आये एक भीषण भूकंप ने हज़ारों जानें ले लीं।
8 अक्टूबर 2007 –
बांग्लादेश के पूर्व गृहमंत्री मोहम्मद नसीम को 13 साल कैद की सजा हुई।

No comments:
Post a Comment