GK TODAY: आज का इतिहास 16 अक्टूबर (देश-विदेश)

GK TODAY: आज का इतिहास 16 अक्टूबर (देश-विदेश)

GK TODAY: आज का इतिहास 16 अक्टूबर (देश-विदेश)
GK TODAY: आज का इतिहास 16 अक्टूबर (देश-विदेश) / इतिहास के पन्नों में आज 16 OCTOBER का दिन (देश-विदेश) - आज ही के दिन यानि 16 अक्टूबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

16 अक्टूबर 1757 – आस्ट्रिया की सेना ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन पर कब्जा किया।

16 अक्टूबर 1793 – फ्रांस की क्रांति के बाद रानी मैरी एंटोनियेट को त्वरित सुनवाई के बाद मौत की सजा दी गई।

16 अक्टूबर 1868 – डेनमार्क ने निकोबार द्यीप समूह पर अपने सभी अधिकार ब्रिटेन को बेचने की घोषणा की।

16 अक्टूबर 1905 – लार्ड कर्जन द्वारा बंगाल का प्रथम विभाजन हुआ।

16 अक्टूबर 1915 – ब्रिटेन ने बुल्गारिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

16 अक्टूबर 1917 – शायर लखनवी का जन्म हुआ। उनका पूरा नाम मुहम्मद हसन पाशा था।

16 अक्टूबर 1939 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने ब्रिटिश क्षेत्र पर पहला हमला किया।

16 अक्टूबर 1945 – संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुषांगिक संगठन खाद्य एवं कृषि संगठन की स्थापना की गई।

16 अक्टूबर 1946 – नोरेनबर्ग न्यायालय के फ़ैसले के अनुसार जर्मनी के 9 नाज़ी नेताओं को युद्ध अपराध के दोष में मृत्यु दंड दिया गया।

16 अक्टूबर 1948 – भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री और भरतनाट्यम की नृत्यांगना हेमा मालिनी का जन्म हुआ।

16 अक्टूबर 1951 – पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री आधुनिक पाकिस्तान के जनक लियाकत अली खान की रावलपिड़ी में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

16 अक्टूबर 1958 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

16 अक्टूबर 1959 – राष्ट्रीय महिला शिक्षा परिषद की स्थापना हुई।

16 अक्टूबर 1964 – चीन ने अपना पहला परमाणु विस्फोट किया।

16 अक्टूबर 1968 – भारतवंशी हरगोविन्द खुराना को दवा और शरीर विज्ञान के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

16 अक्टूबर 1982 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

16 अक्टूबर 1987 – पहली बार अमेरिका में एक गहरे उजाड़ कुएं में गिरी बच्ची को निकाले जाने की प्रक्रिया को लाखों लोगों ने टीवी पर देखा।

16 अक्टूबर 1996 – ग्वाटेमाला की राजधानी ग्वाटेमाला सिटी में फुटबाॅल मैच के दौरान स्टेडियम में क्षमता से अधिक लोगों के पहुंचने के कारण मची भगदड़ में 84 लोगों की मौत हुई और 180 से अधिक घायल हुए।

16 अक्टूबर 2012 – सौर मंडल के बाहर एक नये ग्रहअल्फा सेंचुरी बीबीका पता चला।

16 अक्टूबर 2103 – दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस के पाक्से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने से कुछ देर पहले लाओ एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 49 लोगों की मौत हुई।

Share:

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

Powered by Blogger.

Sample Text

All Posts

Blog Archive

Recent Posts

Pages