GK TODAY: आज का इतिहास 11
अक्टूबर (देश-विदेश)
GK TODAY: आज का इतिहास 11 अक्टूबर (देश-विदेश) / इतिहास
के पन्नों में आज 11 OCTOBER का दिन (देश-विदेश)
- आज ही के दिन यानि 11 अक्टूबर
को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
11 अक्टूबर 1521 –
पोप लियो दशम ने इंग्लैंड के राजा हेनरी अष्टम को 'आस्था के रक्षक' की उपाधि दी।
11 अक्टूबर 1737 –
कलकत्ता (अब कोलकाता) में आए चक्रवाती तूफान में करीब तीन लाख लोगों की मौत हो गई।
11 अक्टूबर 1852 –
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के पहले विश्वविद्यालय सिडनी यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।
11 अक्टूबर 1862 –
वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिशन ने अपनी पहली खोज, इलेक्ट्रिक वॉइस मशीन का पेटेंट हासिल किया।
11 अक्टूबर 1869 –
अमेरिकी खोजकर्ता थॉमस एडीसन ने अपनी पहली आविष्कार पर एक पेटेंट के लिए आवेदन किया। इस इलेक्ट्रिक मशीन का इस्तेमाल वोटों की गिनती के लिए किया गया था।
11 अक्टूबर 1881 –
अमेरिकी आविष्कारक डेविड हेंडरसन हॉस्टन ने कैमरों के पहले रोल फिल्म का पेटेंट कराया।
11 अक्टूबर 1899 –
दक्षिणी अफ़्रीक़ा में बसे हालैंड और ब्रिटेन के गोरों के मध्य भयानक युद्ध आरंभ हुआ।
11 अक्टूबर 1902 –
स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी नेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण का बिहार के सिताबदियारा गांव में जन्म हुआ।
11 अक्टूबर 1916 –
समाजसेवी चंडिका अमृतराव देशमुख का जन्म हुआ था।
11 अक्टूबर 1932 –
पहली बार राजनीतिक कार्यक्रम का प्रसारण सीबीएस ने न्यूयॉर्क में किया।
11 अक्टूबर 1939 –
अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट ने अल्बर्ट आइंस्टीन को पत्र लिखकर अमेरिका के परमाणु कार्यक्रम को तेजी से विकसित करने का आग्रह किया।
11 अक्टूबर 1942 –
बॉलीवुड सुपरस्टार और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्म हुआ।
11 अक्टूबर 1956 –
कराची टेस्ट मैच में पाकिस्तान के फजल महमूद की घातक गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 80 रन पर ढेर हो गई। फजल ने पारी में छह विकेट लिए।
11 अक्टूबर 1968 –
अमेरिका का पहला मानवयुक्त ओपोलो मिशन ‘अपोलो 7’ के प्रक्षेपण का कक्षा से पहली बार टेलीविजन प्रसारण किया गया।
11 अक्टूबर 1976 –
चीन के पूर्व शासक माओ जेडांग की पत्नी जियांग क्विंग को तख्ता पलट की साजिश में गिरफ्तार किया।
11 अक्टूबर 1984 –
अमेरिकी अंतरिक्ष वैज्ञानिक कैथरीन डी सुलिवन अंतरिक्ष में सैर करने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनी। वह अंतरिक्ष शटल चैलेंजर पर सवार थीं।
11 अक्टूबर 1987 –
भारत की शांति सेना ने श्रीलंका में ऑपरेशन पवन की शुरुआत की। यह अभियान लिट्टे का कब्जा खत्म कर जाफना को मुक्त कराने के लिए छेड़ा गया था।
11 अक्टूबर 1991 –
पूर्व सोवियत संघ की इंटेलीजेन्स संस्था केजीबी ने इस संघ के विघटन से कुछ पहले अपनी सक्रियता समाप्त कर दी। इस संस्था का उद्देश्य कम्युनिस्ट शासन के विरोधियों का सफ़ाया करना था।
11 अक्टूबर 1994 –
अमेरिका में कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट ने राज्य में समलैंगिक विरोधी अधिकारों को असंवैधानिक घोषित कर दिया।
11 अक्टूबर 2008 –
बेल्जियम के एक नेत्रहीन ड्राइवर ने धरती पर सबसे तेज गति से गाड़ी चलाने का नया विश्व रिकार्ड बनाया था।
11 अक्टूबर 2013 –
इटली के तट पर एक प्रवासी नाव डूबने से 34 लोगों की मौैत हुई।

No comments:
Post a Comment